फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ani got the facility of SRL Lab

आनी क्षेत्र के हजारों लोगों को मिली एसआरएल लैब की सुविधा

Wed, 01 Dec 2021 12:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। क्षेत्र के हजारों लोगों को अब टेस्ट के लिए आईजीएमसी और चंडीगढ़ जैसे शहरों में जाने की जरूरत नहीं है। उपमंडल मुख्यालय आनी में हाईटेक लैब की सुविधा शुरू हो गई है। तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने एसआरएल लैब का रिबन काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एसआरएल लैब संचालक घनश्याम शर्मा ने कहा कि एसआरएल में 3500 के करीब जांच की सुविधा है। लैब के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के सौ से अधिक लोगों ने टेस्ट करवाए। इस मौके पर 50 लोगों के यूरिक एसिड कोलेस्ट्रॉल, आरबीसी, ब्लड शुगर और लिवर से संबंधित ओटीपीटी टेस्ट नि:शुल्क करवाए गए। तहसीलदार दलीप शर्मा ने आनी में एसआरएल लैब की सुविधा मिलने पर क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। लैब खुलने से अब आनी क्षेत्र सहित साथ लगते करसोग क्षेत्र और जंजैहली क्षेत्र के मरीजों को घरद्वार पर ही उचित दामों पर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी मेहता ने कहा कि आनी जैसे छोटे कस्बे के अंदर एसआरएल लैब की सुविधा मिलना खुशी की बात है। सरकारी अस्पताल में जिन टेस्ट की सुविधा अभी तक नहीं है, वे अब शिमला के बजाय आनी में ही करवा सकेंगे। इस मौके पर टीकानंद शर्मा, जिया शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, रवि, पम्मी, सोनिया, कुशला, फतेह चंद, खीमी राम, अंकित कुमार, ओम प्रकाश, चंद्रेश कुमारी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed