फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anganwadi workers felicitated

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Wed, 07 Oct 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers felicitated
ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिलाओं को किया सम्मानित।
देलठ और करांगला पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवाकाल को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत ननखड़ी तहसील की देलठ और करांगला पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत देशभर में 25 सितंबर से 7 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान टीकरी, देलठ, जेला, शलोग, टुटू, चुनजा, करांगला और कलमोग के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं और परिवारों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर बच्चों और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके योगदान को सम्मानित करना समाज के प्रति उनकी सेवाओं का सम्मान है।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष गुड्डी भारती, सचिव सुमित्रा कश्यप, जूना देवी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष नरेंद्र देव शर्मा और बूथ अध्यक्ष प्रकाश चंद समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article