फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ambulance services started in rampur villages

गांवों में आएंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें, निशुल्क टेस्ट होंगे, दवाइयां भी मिलेंगी

Thu, 15 Sep 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
ambulance services started in rampur villages
ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए रवाना की गई एंबुलेंस वाहन।
रामपुर बुशहर। रामपुर ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को अब घर-द्वार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। एंबुलेंस वाहन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर मरीजों के टेस्ट करेंगी और उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएगी। इससे लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

वीरवार को बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी ने विशेष योजना के तहत चार एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हिमाचल में चैरिटेबल संस्था हंस फाउंडेशन ने रामपुर मेडिकल ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्रों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर वीरवार को हंस कार्यालय नोगली में आयोजित कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. राकेश नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर बीएमओ डॉ. राकेश नेगी ने कहा कि चार एंबुलेंस वाहन रामपुर उपमंडल की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगोरी, सराहन, घराट और लालसा के लिए रवाना हुई एंबुलेंस
वीरवार को एंबुलेंस 15/20 वैली के जगोरी, सराहन के घराट और लालसा पंचायत के लिए रवाना की गई। एंबुलेंस रोजाना सुबह 9:00 नोगली कार्यालय से रवाना होंगी और शाम पांच बजे वापस आएंगी। परियोजना समन्वयक टाशी नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश के साथ एक समझौते के तहत यह सेवा शुरू की गई है। रामपुर मेडिकल ब्लॉक में चार एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत चलाई जाएंगी। इसमें योग्य चिकित्सक, फार्मासिस्ट, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी और एक लेब तकनीशियन अपनी सेवाएं देंगे। इसमें निशुल्क दवाओं के साथ-साथ लैब की भी सुविधा मुहैया करवाई गई हैं।

37 प्रकार के रक्त संबंधित टेस्ट की रहेगी सुविधा
एंबुलेंस में लोगों के लिए 37 प्रकार के रक्त संबंधी जांच करने की सुविधा उपलब्ध होगी। रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत 27 पंचायतों में यह रोगी वाहन अपनी सेवा लोगों तक पहुंचाएगी। हर रोज एंबुलेंस दो निर्धारित गांवों में जाएगी। यहां हर सेवा को फिर से दोहराएगी। इस मौके पर राजेश वर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed