फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Amarbagh-Tandi road opened for large and small vehicles

Rampur Bushahar News: बड़े और छोटे वाहनों के लिए खुली अमरबाग-तांदी सड़क

Sun, 11 Oct 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Amarbagh-Tandi road opened for large and small vehicles
अमरबाग-तांदी सडक़ पर लोक निर्माण विभाग ने तैयार की 360 मीटर कंक्रीट सडक़। संवाद
लोक निर्माण विभाग ने तैयार की 360 मीटर कंक्रीट सड़क
विज्ञापन

पूर्व की भांति वाहन चालकों और यात्रियों को नहीं झेलनी पड़ेंगी परेशानियां

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग ने अमरबाग-तांदी सड़क पर कंक्रीट बिछाने का कार्य पूरा कर लिया है। रविवार से सड़क को बड़े और छोटे दोनों तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। लोक निर्माण विभाग नित्थर के तहत उपमंडल दंड अधिकारी निरमंड के आदेशानुसार तांदी से अमरबाग सड़क 26 सितंबर से 10 अक्तूबर तक छोटे और बड़े वाहनों के लिए बंद कर दी थी। अब सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने 360 मीटर लंबी कंक्रीट सड़क का निर्माण कर हजारों लोगों को राहत पहुंचाई है। यह कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के तहत किया गया है। सड़क की हालत सुधरने से क्षेत्र की नित्थर, बिउंगल, कुठेड़, तांदी, दलाश, जाबन और च्वाई पंचायत के हजारों ग्रामीणों को बेहतर सफर की सुविधा मिलेगी। ये पंचायतें सेब बहुल क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में सड़क का कायाकल्प क्षेत्र के हजारों बागवानों की परेशानियां कम करेगा। क्षेत्र के लोगों ने कार्य पूरा होने पर लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है। लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने बताया कि कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। रविवार से सड़क पर छोटे और बड़े दोनों तरह के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article