{"_id":"671d29c64961a7ef250e9130","slug":"all-schools-should-be-preparing-for-the-national-survey-dr-amit-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-123805-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटें सभी स्कूल : डॉ अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटें सभी स्कूल : डॉ अमित
विज्ञापन
उपायुक्त ने बैठक में सभी मुख्याध्यापकों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के सरकारी और निजी स्कूलों के मुख्याध्यापकों के साथ उपायुक्त किन्नौर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। बैठक में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की तैयारियों का जायजा लिया। इसमें पूर्व के दो मॉक असेसमेंट के परिणामों पर भी मंथन किया गया।
उपायुक्त ने बैठक में सभी को निर्देश दिए कि आगामी चार दिसंबर को होने वाली परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हो जाएं। ये राष्ट्रीय स्तर की असेसमेंट है। इसके आधार पर राज्यों की रैकिंग होती है। पूर्व में हिमाचल प्रदेश पूरे भारतवर्ष में 21वें स्थान पर रहा था, जो कि गंभीर चिंता का विषय है। जिला किन्नौर में विद्यार्थियों में गणित विषय एक पिछड़ने का प्रमुख कारण है। अत: इस विषय की खासकर 9वीं कक्षा में प्रमुखता से तैयारी की जानी चाहिए। बैठक में राज्य नोडल अधिकारी डॉ. संजय शर्मा के अलावा उपनिदेशक शिक्षा उच्च कुलदीप नेगी और जिला असेसमेंट कोआर्डिनेटर बृज मोहन नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।