फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   agitation in rampur

Rampur Bushahar News: लिंबडा गांव की घटना के विरोध में कल प्रदर्शन करेगी माकपा

Sat, 04 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
दलित बच्चे को न्याय दिलाने, कुल्लू में तहसीलदार से मारपीट के दोषियों को सजा दिलाने की मांग
विज्ञापन


रोहड़ू में माकपा नेताओं के घेराव की कड़े शब्दों में की निंदा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जिला शिमला की चिड़गांव तहसील में 12 साल के बच्चे की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस घटना को लेकर रामपुर माकपा ने रोष जताया है। वहीं पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जा रहे माकपा नेता राकेश सिंघा और संजय चौहान का रोहड़ू में किए गए घेराव को निंदनीय करार दिया है। इस घटना के विरोध में माकपा 6 अक्तूबर को रामपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी।


चिड़गांव के लिंबडा गांव में 12 साल के दलित बच्चे ने आत्महत्या कर ली है। सीपीएम का प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक राकेश सिंघा, पार्टी राज्य सचिव एवं पूर्व मेयर संजय चौहान के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के पास शोक प्रकट करने और सांत्वना देने उनके घर पहुंचा। वहां सवर्ण समाज के लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इस घटना की पार्टी कड़ी शब्दों में निंदा की है। माकपा सचिव देवकी नंद ने कहा कि विधायक का घेराव करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने इस घटना को मनुवादी सोच करार दिया है। उन्होंने दलित बच्चे के साथ हुई जातिगत छुआछूत और प्रताड़ना की घटना की कड़ी निंदा की। पार्टी इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। घर छूने पर जातिगत छुआछूत, मारपीट, गोशाला में बंद करने और उत्पीड़न के डर के कारण आत्महत्या करने के गंभीर मामले ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है। पार्टी ने मांग की है कि सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे। आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वहीं कुल्लू जिले में दशहरे के दौरान तहसीलदार के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने पर भी रोष जताया। उन्होंने तहसीलदार के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। देवकी नंद ने कहा कि पार्टी की राज्य कमेटी के आह्वान पर इस मुद्दे पर रामपुर में 6 अक्तूबर को प्रदर्शन करेगी। इस तरह की घटनाओं पर रोक के लिए समाज को संवेदनशील बनाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed