फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   agitation for buses

Rampur Bushahar News: सरकारी बसों की कमी को लेकर रामपुर में फूटा भाजपा का गुस्सा

Sat, 20 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण रूटों पर चलाई जा रहीं खटारा बसों को लेकर जताया रोष
विज्ञापन

बस अड्डे में विरोध-प्रदर्शन कर बस सेवाओं में सुधार की उठाई मांग
आधे रास्ते में हांफ रहीं बसें, सरकार और निगम प्रबंधन बने मूकदर्शक : कौल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर डिपो में लंबे समय से चल रहीं बसों की कमी को लेकर नए बस अड्डे पर भाजपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता कौल सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया।
कौल ने कहा कि रामपुर डिपो लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहा है। हैरानी की बात है कि प्रदेश सरकार ने एक भी नई बस नहीं दी है। अधिकतर खटारा नीली बसें यहां से शिमला भेजी जा चुकी हैं, लेकिन एक भी नई बस नहीं आई है। ग्रामीण रूटों पर भेजी जा रहीं बसें भी उम्र पूरी कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें फिर भी सड़कों पर जोखिम उठाकर दौड़ाया जा रहा है। कौल ने कहा कि ग्रामीण रूटों पर रोजाना आधे रास्ते में निगम की बसें हांफ रही हैं और यात्रियों का सफर राम भरोसे है। कहा कि प्रदेश सरकार रामपुर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि सरकारी बसों के ये हाल है कि पुराने रूट पर ही बसें हांफ रही हैं। वहीं कई नए रूट बिना बसों के ही खोल दिए गए हैं। ऐसे नए रूटों पर सिर्फ उद्घाटन वाले दिन ही बस गई है। उसके बाद ग्रामीण बस का इंतजार ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि यह धरना केवल सांकेतिक है। अगर जल्द नई बसें नहीं आईं तो भाजपा इस मुद्दे पर उग्र आंदोलन करेगी। भाजपा ने इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य ममता आजाद, भाजपा राज्य कार्यकारिणी की सदस्य सुषमा मखैक, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीप कुमार, महामंत्री दिनेश खमराल, राममूर्ति, चेतन पाकला और तिलक राज सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed