फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   agitaion

मनरेगा में अनियमितताओं को लेकर बीडीओ कार्यालय का घेराव

Mon, 02 Mar 2020 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। हिमाचल किसान सभा आनी इकाई ने सोमवार को बाजार से लेकर बीडीओ कार्यालय आनी तक रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। रैली के बाद खंड विकास कार्यालय आनी का मनरेगा को लेकर घेराव किया। किसान सभा के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सीटू सचिव पदम प्रभाकर और जिला परिषद लोकेंद्र ने रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने कहा कि प्रशासन और विभाग का मनरेगा के काम को लेकर ढीला रवैया है। न ही प्रबंधन सही है। 2019-20 की शेल्फ को लैप्स किया जा रहा है। लोगों को रसीद भी नहीं दी जा रही है। लोकेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार मनरेगा को पंगु बनाने पर तुली है। मनरेगा के बजट में कटौती की जा रही है। विभागों में स्टाफ सिर्फ नाममात्र है। खंड विकास आनी में काफी समय से बीडीओ सहित कई अन्य पद रिक्त चले हैं। एक ग्राम रोजगार सेवक पांच पंचायत का काम देख रहे हैं। तकनीकी सहायक नाममात्र हैं। सीटू सचिव पदम प्रभाकर ने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली सही नहीं है। अधिकतर पंचायतों में मनरेगा में अनियमितता हैं। भ्रष्टाचार हो रहा है। फॉर्म नंबर 6 भरने के बाद भी रसीद नहीं दी जा रही। अधिनियम 2005 को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। आने वाले समय में मनरेगा को लेकर लगातार संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर सचिव गीताराम, मिलाप, विजय, टिकम, हरविंद्र, वीर सिंह, हेमराज, राजेंद्र, टेकचंद और बेलीराम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान सभा ने ज्ञापन के माध्यम मांग की है कि वित्त वर्ष 2019-2020 की शेल्फों का कार्य पूरा हो। साल में 200 दिन मनरेगा काम मिले, तीन सौ रुपये न्यूनतम दिहाड़ी और 15 दिनों के अंदर मनरेगा मजदूरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed