फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Admission process for Kendriya Vidyalaya in Kotkhai from April 8 to 20

Rampur Bushahar News: कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया 8 से 20 अप्रैल तक

Sat, 04 Apr 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Admission process for Kendriya Vidyalaya in Kotkhai from April 8 to 20
कोटखाई स्कूल के इस भवन में चलेगी केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं। संवाद 
पहली से पांचवीं कक्षा तक ही संचालित की जाएंगी कक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। क्षेत्र के लिए एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि के रूप में हाल ही में शुरू हुए केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 8 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। उप निदेशक लेखराज ने बताया कि विद्यालय में फिलहाल पहली से पांचवीं कक्षा तक ही कक्षाएं संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कक्षा पहली में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य रखा है। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण 8 अप्रैल से शुरू होगा, जो प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से होगी। प्रवेश प्रक्रिया कन्या छात्र विद्यालय कोटखाई में आयोजित की जाएगी। प्रशासन की ओर से अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें ताकि पंजीकरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। आवश्यक दस्तावेजों में जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी कागजात शामिल हैं। केंद्रीय विद्यालय के शुरू होने से कोटखाई और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। इससे पहले बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख करना पड़ता था, जिससे अभिभावकों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विद्यालय में प्रवेश को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में करवाने के इच्छुक हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि इस विद्यालय के शुरू होने से शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article