{"_id":"6aef1870347ef4860306da51","slug":"activity-in-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-174406-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रंगोली, प्रश्नोत्तरी और ठोडा नृत्य ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रंगोली, प्रश्नोत्तरी और ठोडा नृत्य ने मोहा मन
विज्ञापन
दत्तनगर स्कूल में दीपावली उत्सव की रही धूम
विद्यार्थियों ने कबाड़ से तैयार किए आकर्षक मॉडल
पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी में दिखी स्थानीय संस्कृति की झलक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के साथ दीपावली उत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगोली, प्रश्नोत्तरी, पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, कबाड़ से उपयोगी मॉडल बनाने और हिमाचली लोकनृत्य ठोडा की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य राजेश परमार और उपप्रधानाचार्य बृज लाल ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी के माध्यम से क्षेत्र की खानपान संस्कृति को प्रदर्शित किया। वहीं, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट गतिविधि में अनुपयोगी प्लास्टिक, कार्डबोर्ड और अन्य सामग्री का उपयोग कर विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान से संबंधित आकर्षक और उपयोगी मॉडल तैयार किए। विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के उद्देश्य से वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। वरिष्ठ वर्ग की प्रश्नोत्तरी का संचालन राजेश शर्मा और कनिष्ठ वर्ग का संचालन दीपक भारद्वाज ने किया। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों ने हिमाचल की वीर परंपरा से जुड़े पारंपरिक ठोडा लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसका निर्देशन रीता हस्टा ने किया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला दत्तनगर की मुख्य शिक्षक चंद्र प्रभा और सहयोगी शिक्षकों के मार्गदर्शन में नन्हे विद्यार्थियों ने दीपावली की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। कार्यक्रम का मंच संचालन देवेंद्र लक्टू ने बखूबी निभाया। विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों का आभार जताया। प्रधानाचार्य राजेश परमार ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार और सांस्कृतिक प्रतिभा की सराहना करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।