फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Action will be taken against those spreading fake news on social media

Rampur Bushahar News: सोशल मीडिया पर फेक न्यूज चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 16 Sep 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिना पंजीकरण सोशल मीडिया पर चैनल चलाने वालों को चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। बिना पंजीकरण के बहुत से सोशल मीडिया चैनल चल रहे हैं, जो फेक न्यूज दिखा रहे हैं। साथ ही धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचा रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन गंभीर है। एसडीएम रोहड़ू विजय वर्धन ने बिना पंजीकरण सोशल मीडिया पर पेज और चैनल चलाने वालों को चेतावनी जारी की है। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कई सोशल मीडिया ऐसे हैं, जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है। वे मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। ऐसे सोशल मीडिया पेज आपत्तिजनक और फेक न्यूज दिखा रहे हैं। इस प्रकार की गतिविधियां समाज में अशांति व अव्यवस्था फैला रही हैं। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर ऐसे सोशल मीडिया चैनल को उचित नहीं ठहराया जा सकता है, इसलिए सभी सोशल मीडिया पर चैनल चलाने वाले व्यक्तियों व पेज मालिकों को चेतावनी दी जाती है कि समाचार मीडिया के रूप में कार्य करना बंद करे। कोई भी पोस्ट कानूनी या नैतिकता के दायरे से बाहर पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed