फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   action against encroachment

रामपुर नप क्षेत्र में अब नहीं रहेगा अतिक्रमण

Sat, 17 Aug 2019 06:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
action against encroachment
नगर परिषद रामपुर में बैठक के दौरान मौजूद कार्यकारी अधिकारी, पार्षद और व्यापार मंडल के सदस्य चर्च? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में अब अतिक्रमण की समस्या नहीं रहेगी। इसको लेकर नप ने खाका तैयार कर दिया है। शनिवार को आयोजित विशेष बैठक में शहर की मुख्य समस्या अतिक्रमण से निपटने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। वहीं, शहर के रास्तों में सब्जी बेचने वाले और एनएच पांच पर लगने वाली रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर बाजार में जी का जंजाल बन रही अतिक्रमण की समस्या अब नहीं रहेगी। शहर में दुकानों के सामने हुआ अतिक्रमण और जगह-जगह लगाई गई चारपाइयों से यहां पहुंचने वाले लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। सबसे अधिक परेशानी यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को होती है। शनिवार को कार्यकारी अधिकारी विपिन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों को निर्देश दिए गए कि शहर से अतिक्रमण तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। शहर में दुकानदारों की ओर से दुकानों के आगे किए गए कब्जे को नियमानुसार हटाया जाएगा। इसके तहत दुकानों के शटर के आगे 2 से 3 फीट की जगह दी जाएगी। रविवार से दुकानों के आगे नाप-नपाई का कार्य किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में अतिक्रमण न पनपे, इसके लिए रोजाना नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम दौरा करेगी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में सब्जी बेचने के लिए पहुंचने वाले लोगों को जल्द वार्ड नंबर चार में चयनित स्थान मुहैया करवाया जाएगा। इसके अलावा शहर के रास्तों में अतिक्रमण और नेशनल हाईवे पांच में लगी रेहड़ी-फड़ी को तुरंत प्रभाव से हटाया जाएगा। एनएच किनारे चयनित लोगों को ही रेहड़ी-फड़ी लगाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि शहर में आपात स्थिति से निपटने और दमकल वाहन पहुंचाने के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। व्यापार मंडल और शहर के व्यापारियों को दुकानों के साथ किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सूद, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश गुप्ता, जेई राजेश शर्मा, गुरदास राम वर्मा, ध्रुव शर्मा, श्याम लाल गुप्ता, निशु बंसल, करण शर्मा, वरुण शर्मा, नीतिश भारती, हितेश शर्मा, अभिषेक, राजेंद्र, पवन लाल गुप्ता, सुशील, विजेश गोयल, सुशील ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed