फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Action against encroachment: 134 illegal encroachments will be removed from Jabli to Badhal

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू : जाबली से बधाल तक हटेंगे 134 अवैध कब्जे

Fri, 02 Dec 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Action against encroachment: 134 illegal encroachments will be removed from Jabli to Badhal
नोगली के आसपास एनएच-पांच पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मी अवैध कब्जे हटाते। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद रामपुर उपमंडल में एनएच प्राधिकरण ने अवैध कब्जाधारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की कार्रवाई से कब्जाधारियों में अफरातफरा की माहौल बना हुआ है। एनएच प्राधिकरण रामपुर ने सभी अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी दी है कि एनएच 5 से सामान हटा लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामपुर उपमंडल के अंतर्गत जाबली से लेकर बधाल तक एनएच के किनारे 134 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। अब एनएच प्राधिकरण का अतिक्रमण पर डंडा चलना शुरू हो गया है। प्राधिकरण ने पुलिस और राजस्व विभाग के सहयोग से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। एनएच प्राधिकरण रामपुर के सहायक अभियंता केसी शर्मा ने कहा कि जाबली से लेकर किन्नौर जिले के कल्पा तक एनएच-5 पर अवैध कब्जाधारियों पर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कब्जाधारियों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। कार्रवाही के बाद कई रेहड़ी-फड़ी वालों ने एसडीएम रामपुर से मिलकर उन्हें कहीं दूसरे स्थान पर उपलब्ध करवाने की मांग की, ताकि परिवारों को पालन-पोषन किया जा सके। एनएच पांच पर कई वर्षों से अवैध कब्जा होने से सूबे में ट्रैफिक जाम और कई हादसे होने का खतरा बना हुआ है। कई बार लोगों ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग भी की है। अब अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अधिशाषी अभियंता एनएच प्राधिकरण रामपुर केएल सुमन ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद राजस्व विभाग की सहायता से इन नाजायज कब्जों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। रामपुर उपमंडल के अंतर्गत जाबली से लेकर कल्पा तक चार सप्ताह में अवैध कब्जाधारियों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed