फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Accused granted bail on a personal bond of synthetic drug case

समेज आपदा : जागा प्रशासन, नए स्कूल भवन के लिए संयुक्त निरीक्षण के आदेश

Thu, 02 Jul 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
- 4 जुलाई को सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति और विद्युत विभाग करेंगे संयुक्त निरीक्षण, एसडीएम ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

- दो वर्ष से फाइलों में अटकी प्रक्रिया अब आएगी धरातल पर, बच्चों के सुरक्षित स्कूल भवन की दिशा में बढ़ा पहला ठोस कदम
- अमर उजाला की मुहिम का असर, हर बरसात में ''शरणार्थी'' बनने को मजबूर बच्चों को मिली राहत की उम्मीद
विश्वास भारद्वाज
रामपुर बुशहर।
समेज के बच्चों के सुरक्षित भविष्य और हर मानसून में उनके शरणार्थी बनने की मजबूरी को उजागर करती अमर उजाला की विशेष खोजी श्रृंखला का बड़ा असर सामने आया है। खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया और उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) निरमंड डॉ. जगदीप राठौर ने नए स्कूल भवन निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के लिए संबंधित विभागों को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश जारी कर दिए हैं। एसडीएम कार्यालय की ओर से 1 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक पत्र (क्रमांक 755-59/एसडीके) के अनुसार 4 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेज के प्रस्तावित नए भवन स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंताओं अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। पत्र की प्रतिलिपि तहसीलदार निरमंड, संबंधित सहायक अभियंताओं और विद्यालय की प्रधानाचार्य को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। अमर उजाला ने अपनी विशेष रिपोर्ट में प्रमुखता से उजागर किया था कि 1 अगस्त 2024 की प्रलयंकारी आपदा के दो वर्ष बाद भी सुरक्षित स्थान पर स्कूल भवन के लिए भूमि हस्तांतरित होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। परिणामस्वरूप, हर बरसात में विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए महिला मंडल भवन और सत्संग भवन के छोटे कमरों में शिफ्ट होना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। रिपोर्ट में अभिभावकों, एसएमसी अध्यक्ष संदीप चौहान और स्थानीय लोगों की उस मांग को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसमें नए भवन का निर्माण तत्काल शुरू करने की अपील की गई थी। खबर प्रकाशित होने के कुछ ही समय बाद प्रशासन की ओर से संयुक्त निरीक्षण तय किए जाने से साफ संकेत मिल रहे हैं कि लंबे समय से कागजों में अटकी फाइल अब धरातल पर उतरने लगी है। निरीक्षण के बाद बिजली, पानी और निर्माण संबंधी औपचारिकताओं में तेजी आने की उम्मीद है और समेज के बच्चों को जल्द सुरक्षित एवं स्थायी स्कूल भवन मिलने की राह भी आसान होती दिखाई दे रही है।

---
समेज स्कूल के नए भवन निर्माण से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों का संयुक्त निरीक्षण निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के बाद तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप आगामी कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं स्थायी शैक्षणिक सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन

- डॉ. जगदीप राठौर, उपमंडलाधिकारी (नागरिक) निरमंड
---
अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed