फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   accident

राहुधार में राशन से भरा ट्रक पलटा

Fri, 25 Sep 2020 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे-5 पर ओड़ी बाजार के नजदीक राहुधार में राशन से भरा ट्रक पलट गया। इसके चलते बड़े वाहनों सहित बसों की आवाजाही भी तीन घटों के लिए ठप हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ट्रक में सवार दो व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं। ट्रक पलटने से रामपुर और शिमला की ओर जाने वाली बसों में सवार लोगों को तीन घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर 11 बजे ट्रक नंबर एचपी 62-2260 परमाणु से राशन लेकर आनी की ओर जा रहा था कि राहुधार में ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। एसएचओ कुमारसैन कर्मचंद ने बताया कि दोपहर को राशन से भरा ट्रक एनएच-5 पर पलट गया, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया गया। इसके बाद बडे़ वाहनों के लिए एनएच बहाल हो सका। इस दौरान करीब तीन घटों तक एनएच बाधित रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed