{"_id":"5f2d77bb8ebc3eaae1201bc4","slug":"accident-rampur-hp-news-sml3409785113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते सैंज के लेलु पुल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी नंबर एचपी 10 ए 9356 देहा से पराला मंडी की ओर आ रही थी, लेकिन लेलु पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सुबह करीब 7 बजे हुए हादसे में चालक काल का ग्रास बन गया। व्यक्ति की पहचान बलदेव शर्मा (42), पुत्र जीतराम शर्मा निवासी नीरूआ के तौर पर हुई है। सुबह के समय लोगों ने गाड़ी गिरने का धमाका सुना और लोग घटना स्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को खाई से घायल अवस्था में बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के दौरान व्यक्ति गाड़ी में अकेला ही था। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।