फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   accident

धराली खड्ड के पास खाई में गिरी जीप, दो घायल

Mon, 06 Apr 2020 08:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी थाना के अंतर्गत सोमवार दोपहर को धराली खड्ड के नजदीक एनएच-5 से जीप 20 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में चालक सहित एक बच्चा घायल है। घायल कृष को ज्यादा चोटें लगने पर पीएचसी ज्यूरी में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक जीप एचपी 31ए-8486 का चालक अपने भानजे कृष को रामपुर खनेरी अस्पताल में बाजू पर प्लास्टर करवाकर वापस किन्नौर की ओर लौट रहा था। अचानक गाड़ी धराली खड्ड के नजदीक एनएच-5 पर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक नीतिश कुमार पुत्र सुरेश नेगी को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कृष जोशी (7 वर्ष) पुत्र कुंदन लाल गांव खनोट तहसील निरमंड को ज्यादा चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही ज्यूरी चौकी से एसएसआई चमन नेगी ने मौके पर जाकर दोनों को ज्यूरी में प्राथमिक उपचार दिलवाया। कृष की हालात गंभीर होने पर रामपुर खनेरी अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बच्चे को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed