फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   accident

चवाई के साथ सड़क से 700 फुट नीचे गिरी कार, दो लोग घायल

Thu, 27 Feb 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी से करीब 13 किलोमीटर दूर शमशर-चवाई-दलाश मार्ग पर चवाई से करीब पौना किलोमीटर दूर घरड़ा नाला में बुधवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो कर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल आनी में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस थाना आनी से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात करीब 12 बजे चवाई से करीब पौना किलोमीटर दूर घरड़ा नाला में एक कार संख्या एचपी 35 बी 9500 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 700 फुट नीचे जा गिरी। घटनास्थल के पास से गुजर रहे राहगीर कपूर चंद को यहां खाई से आवाजें सुनाई दीं। जब उसने देखा तो गहरी खाई में एक दुर्घटनाग्रस्त कार नजर आई। इसके बाद उसने पुलिस समेत स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। हादसे में कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के समय कार में सवार दोनों लोग कार से बाहर गिर गए और दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों की पहचान रमेश कुमार (30), पुत्र धरजु राम, गांव तराला, तहसील आनी और चालक राजेश कुमार (31), पुत्र, खिमे राम गांव शरोगी, तहसील आनी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को घटनास्थल से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस में आनी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को रामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि कार हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed