फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   accident

खनोटू गांव के पास कार हादसाग्रस्त, एक महिला की मौत

Sun, 17 Nov 2019 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के नोगली-तकलेच मार्ग पर शनिवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए रामपुर अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शूरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे नोगली से तकलेच पंचायत के सयारला गांव जा रही एक कार संख्या एचपी 63 ए 0926 खनोटू गांव के पास सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक सहित दो अन्य महिलाएं सवार थी। कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना तकलेच पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और चालक सहित दो महिलाओं को घटनास्थल से रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान एक महिला पूनमा देवी (49), पत्नी पुष्पदेव, गांव सियारला, तहसील रामपुर, जिला शिमला की मौत हो गई। वहीं, हादसे में चालक विजय शर्मा, पुत्र पुष्पदेव, निवासी गांव सियारला, तहसील रामपुर और उसकी पत्नी नेहा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को कार हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed