फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   abvp

सीमा कालेज में एबीवीपी की मांगों को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल

Tue, 18 Feb 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीमा कॉलेज इकाई ने छात्रों की समस्याओं को लेकर 24 घंटे भूख हड़ताल की। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र कर दिया जाएगा। विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को दोपहर बाद से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इकाई अध्यक्ष पंकज राणा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र और समाज हित के लिए काम करती आई है। विद्यार्थी परिषद अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। इन मांगों को लेकर चार फरवरी से लगातार आंदोलन जारी है। अब 24 घंटे की सांकेतिक भूखहड़ताल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के माध्यम से प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द मांगों को पूरा किया जाए। प्रदेश सरकार को चेतावनी दी यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर इकाई सचिव अभिमन्यु, मनिंदर सिंह, गौरव नेगी, आरुषि, विजेंद्र, विवेक, चंद्रमोहन, पंकज, दीक्षा, उर्वशी, निखिल, धीरज, अंकुश, अनुज आदि सांकेतिक भूख हड़ताल में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed