{"_id":"61ab6f77594b1c0c833c84d5","slug":"abvp-orgnised-function-in-pg-college-rampur-rampur-hp-news-sml3923175181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज रामपुर में नाटियों पर झूमे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कॉलेज रामपुर में नाटियों पर झूमे छात्र
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आगाज-ए-परिषद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सनशाइन स्कूल प्रधानाचार्य सुषमा मखैक बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। वहीं आर्यवर्त सोसायटी के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में एबीवीपी इकाई ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम की शुरूआत में छात्रों ने पहाड़ी नाटी पेश करके सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। शिवानी ने एकल डांस से सभी का मन मोहा। कार्यक्रम के दौरान कुल्लवी, किन्नौरी, लाहौली और पहाड़ी नाटियों पर छात्र-छात्राओं ने खूब समा बांधा।
कार्यक्रम में निशांत, शिवानी, गीताजंलि, शीतल और ईशा सहित अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रस्तुतियां पेश की। कार्यक्रम में अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड दौर में पूरे देश की अर्थव्यवस्था सहित आम लोगों की जिंदगी ठहर गई है। देश के साथ-साथ हिमाचल भी कोविड से अछूता नहीं रहा।
विज्ञापन
स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद हो गए, लेकिन धीरे-धीरे हिमाचल इस महामारी से बाहर निकला और आज फिर से शिक्षण संस्थानों में रौनक लौट आई है। उन्होंने कहा कि अभी भी देश और प्रदेश कोविड महामारी से बाहर नहीं आया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना है। मुख्यातिथि ने कहा कि कोविड महामारी में पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। अब दोबारा से शिक्षण संस्थान खुल चुके हैं। मगर अभी भी हमें सरकार के कोरोना नियमों की अनुपालना करनी होगी।