फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Aarush and Priyanshi secured first place in the five-kilometer race

Rampur Bushahar News: आरूष और प्रयांशी ने पांच किलोमीटर दौड़ में पाया प्रथम स्थान

Sat, 03 Oct 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
डीएवी स्कूल दत्तनगर में गांधी जयंती पर रन फॉर डीएवी का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। डीएवी एसजेवीएनएल पब्लिक स्कूल दत्तनगर में गांधी जयंती पर रन फॉर डीएवी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने दौड़ में उत्साह के साथ भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के उपप्रधानाचार्य सुभाष चंद्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में दो श्रेणियों में दो किलोमीटर और पांच किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छठी से आठवीं तक दो किलोमीटर की दौड़ और नौवीं से बारहवीं तक पांच किलोमीटर की दौड़ में विद्यार्थियों ने भाग लिया। पांच किलोमीटर छात्र वर्ग की दौड़ में आरुष प्रथम, अभ्युदय द्वितीय और लक्ष्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की दौड़ में प्रयांशी प्रथम, प्रिशा द्वितीय और काव्यांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो किलोमीटर छात्र वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में रयान ने पहला, भावेश दूसरा और आरव खाची ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग दो किलोमीटर दौड़ में निधि ठाकुर पहला स्थान, राव्या दूसरा स्थान और प्रियल ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के उपप्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा ने प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रन फाॅर डीएवी जैसे आयोजन विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से सक्रिय रखने के साथ उनमें अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली की भावना को विकसित करते हैं। दौड़ का प्रत्येक कदम जीवन में ऊर्जा, स्फूर्ति और उत्साह के साथ स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक प्रयास है। आयोजन में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article