फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   aani people leave in threat after flod

खतरे के साये में जीने को मजबूर पुराने बस अड्डा आनी के लोग

Sat, 13 Aug 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
aani people leave in threat after flod
खतरे के साए में पुराने बस स्टैंड आनी के रिहायशी मकान - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी में चार दिन पहले बादल फटने के बाद नदी नालों में आई बाढ़ के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। जाबन से आने बाली देहुरी खड्ड के रौद्र रूप लेने से
विज्ञापन

दस दुकानें बह गई थी। इसके साथ ही डंगे ढहने से कई मकानों पर गिरने का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय निवासी लाल सिंह ठाकुर, शशि मल्होत्रा, रिंकू सूद, सोनू शर्मा, प्रमोद और श्यामलाल ने बताया कि हाल ही में देहुरी खड्ड में बाढ़ आने से ओल्ड बस स्टैंड से दस दुकानें बह गई हैं। पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त डंगों से अब रिहायशी मकानों, दुकानों की फाउंडेशन को भी नुकसान पहुंचा है। इससे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

खड्ड में बाढ़ आने से एनएच 305 ओल्ड बस स्टैंड के पुल के डंगे भी बह गए हैं। क्षेत्र में अभी भी भारी बारिश हो रही है। इस वजह से क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं। ऐसे स्थिति में यहां रहने वाले लोग को घरों में रहने से भी डर रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से देहुरी खड्ड के किनारे सुरक्षा दीवार लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed