{"_id":"68482d7b9caf91805002a563","slug":"a-plan-is-ready-to-deal-with-the-problem-of-traffic-jam-in-aani-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-136906-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्लान तैयार
विज्ञापन
आनी में लोडिंग अनलोडिंग के लिए प्रशासन और पुलिस ने किया स्थान का चयन। संवाद
पुराना बस अड्डा में वाहन पार्क करने के लिए लगेंगे निशान
व्यापारियों के सामान लोडिंग-अनलोडिंग के लिए भी जगह चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने प्लान तैयार किया है। पुराना बस अड्डा में आने-जाने वाली बसों के लिए कुछ देर ठहराव को सड़क के दोनों ओर खुली जगह में दो स्थानों को चयन किया गया है, ताकि बाजार में होने वाले ट्रैफिक जाम को कम किया जा सके। इस दौरान कार्यकारी एसडीएम रत्नेश्वर शर्मा, थाना प्रभारी पंछी लाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद चंदेल, शशि मल्होत्रा और रिंकू सूद सहित बाजार के अन्य लोग शामिल रहे। बैठक के दौरान पुराना बस अड्डा के पास की जगह का चयन किया गया, जहां दुकानों का सामान, सिलिंडर और रोजमर्रा की आवश्यकताओं से संबंधित सामान को उतारा और चढ़ाया जा सके। यह कदम व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने में मदद करेगा और साथ ही जाम की समस्या को भी कम करेगा। थाना प्रभारी पंछी लाल ने बताया कि यह कदम जाम की समस्या से निपटने के लिए उठाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चयनित स्थान पर लाइनें लगा दी जाएंगी और इसमें राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा और उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह योजना आनी के लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। खासकर, उन लोगों के लिए जो दैनिक रूप से बाजार में खरीदारी या अन्य कार्यों के लिए आते हैं। जाम की समस्या आनी में लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है। प्रशासन की ओर से उठाए गए इस कदम से उम्मीद है कि स्थिति में काफी सुधार होगा।