फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A new traffic plan will come into effect today in Rampur, a city grappling with traffic issues

Rampur Bushahar News: रामपुर मुख्य शहर में वाहनों की पार्किंग पर होगा प्रतिबंध, सीसीटीवी से होंगे चालान

Fri, 03 Jul 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
A new traffic plan will come into effect today in Rampur, a city grappling with traffic issues
रामपुर में यातायात प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक में दिशा निर्देश देते एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह।
यातायात समस्या से जूझ रहे रामपुर में आज से लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन

पार्किंग, नो पार्किंग जोन निर्धारित, ऑटो, टैक्सी और बस चालकों के लिए भी मापदंड तय
नियमों की अवहेलना पर क्रेन से हटाए जाएंगे वाहन, वाहन मालिक से वसूला जाएगा खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के मिनी सचिवालय से लेकर इंदिरा मार्केट तक एनएच-पांच पर वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। मुख्य शहर में वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा और सीसीटीवी से चालान होंगे। यातायात समस्याओं से जूझ रहे चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में शनिवार से नया ट्रैफिक प्लान लागू होगा। शहर आने वाले लोगों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को जल्द ही सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी। स्थानीय प्रशासन ने इसको लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। योजना के तहत नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पार्किंग, नो पार्किंग जोन निर्धारित किए गए हैं। ऑटो, टैक्सी और बस चालकों के लिए भी मापदंड तय किए गए हैं। शहर में यह नया ट्रैफिक प्लान शनिवार से ट्रायल के तौर पर शुरू होगा। हालांकि, उपायुक्त शिमला के निर्देशों के बाद इसपर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। रामपुर शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर लिया है। शुक्रवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में व्यापारिक केंद्र रामपुर में लगातार बढ़ रही यातायात समस्या के निवारण के लिए चर्चा हुई।
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि शहर यातायात व्यवस्था गंभीर समस्या बनती जा रही है। इसे देखते हुए शहर के मिनी सचिवालय से लेकर इंदिरा मार्केट तक एनएच-पांच पर वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया जाएगा और हटाने का पूरा खर्च वाहन मालिक से वसूला जाएगा। शहर में ऑटो के कारण बढ़ रही समस्या को लेकर भी एसडीएम ने ऑटो यूनियन को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि ऑटो के लिए चयनित स्थानों पर तय संख्या से अधिक ऑटो खड़े हो रहे हैं, जो ट्रैफिक की समस्या बढ़ा रहे हैं। उन्होंने पुराने बस अड्डे में एक समय में 6 ऑटो खड़े करने के निर्देश दिए। साथ ही खनेरी अस्पताल के मुख्यद्वार पर ऑटो खड़े करने पर भी रोष जताया। उन्होंने कहा कि मुख्य द्वार से झाकड़ी की ओर ऑटो और टैक्सी के लिए जल्द स्थान चिह्नित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने टैक्सी यूनियन को भी पुराने बस अड्डे में तय संख्या में ही टैक्सी खड़े करने को कहा। उन्होंने टैक्सी यूनियन की ओर से बनाए गए कार्यालय को लेकर भी सवाल उठाए। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेश वर्मा, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, जसपाल सिंह नेगी, सर्व हितकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष निशु बंसल, अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान सहित एनएचएआई, ऑटो, टैक्सी यूनियन और निजी बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोडिंग-अनलोडिंग के लिए समय सारणी की निर्धारित
रामपुर शहर व्यापार की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण स्थल है और रोजाना चार जिलों से यहां लोग खरीदारी को पहुंचते हैं। शहर में लोडिंग और अनलोडिंग के लिए चौधरी अड्डे और रामपुर स्थित न्यायालय के समीप एनएच-पांच पर सामान उतारा जाता है, लेकिन अब तक इसके लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया गया था। दिन के समय लोडिंग, अनलोडिंग के कारण जाम की समस्या पेश आती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुबह 8 से दोपहर 12 बजे और अपराह्न 3 से शाम 6 बजे तक लोडिंग व अनलोडिंग करने पर रोक लगा दी है। शहर के बीचों बीच लोडिंग-अनलोडिंग होने से राहगीर और वाहन चालक रोजाना परेशानियां झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो स्थानों पर तलाशी जाएगी भूमिगत मार्ग निर्माण की संभावना
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने एनएचएआई को राहगीरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शहर के एसडीएम कार्यालय और नरसिंह मंदिर के समीप भूमिगत मार्ग निर्माण की योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ती लोगों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षित पाथ बनना समय की दरकार है। साथ ही गौरा चौक से रचोली की ओर जाने वाली सड़क को भी एकतरफा करने का निर्णय लिया है। इस सड़क पर किन्नौर की ओर से रामपुर की ओर ही वाहनों को आवाजाही होगी। इसके अलावा परिवहन निगम की कार्यशाला से किन्नौर की ओर बसों को भेजने का भी निर्णय लिया गया है।


एक सप्ताह में एनएचएआई, पुलिस और नगर परिषद करेगी निरीक्षण
एसडीएम ने एनएचएआई, पुलिस और नगर परिषद को निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपी जाए। लोगों को सुगम यातायात सुविधा देने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने बसों के उतरने और चढ़ने के स्थानों को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article