{"_id":"6a8d948af5d3cc258c0395a9","slug":"a-multipurpose-community-sports-training-center-will-be-built-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-168073-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में बनेगा मल्टीपर्पस कम्युनिटी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में बनेगा मल्टीपर्पस कम्युनिटी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर
विज्ञापन
रामपुर में पाटबंगला मैदान के साथ खसरा नंबर 79 में प्रस्तावित है मल्टीपर्पस कम्युनिटी स्पोट्र्स
. प्रशासन ने नगर परिषद को दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
. एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने 12 बीघा भूमि की एफआरए प्रक्रिया पूरी करने को कहा
. सेंटर निर्माण का मामला नगर परिषद के एजेंडे में भी हुआ शामिल
तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए मल्टीपर्पस कम्युनिटी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर बनेगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने कदमताल शुरू कर लिया है। पाटबंगला मैदान के समीप सरकार की खाली पड़ी भूमि पर इस सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है। प्रशासन ने नगर परिषद रामपुर को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने और चयनित भूमि की एफआरए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पीजी कॉलेज रामपुर के खेल मैदान के साथ मल्टीपर्पस कम्युनिटी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर बनेगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने करीब 12 बीघा भूमि का चयन किया है। पाटबंगला मैदान के साथ लगती सरकारी भूमि पर इस सेंटर के निर्माण की योजना है। मल्टीपर्पस कम्युनिटी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगे। यहां स्थानीय समुदाय और युवा खिलाड़ियों को एक ही छत के नीचे कई प्रकार के खेलों के प्रशिक्षण, फिटनेस और मनोरंजन सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। स्थानीय प्रशासन ने सेंटर के निर्माण को लेकर नगर परिषद प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने मैदान के साथ खाली पड़ी भूमि पर मल्टीपर्पस कम्युनिटी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए हैं। साथ ही जल्द इस भूमि की एफआरए प्रक्रिया को पूर्ण करने को कहा है। नगर परिषद ने भी मासिक बैठक में इस एजेंडे को शामिल कर लिया है। भूमि संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर जल्द ही यह भूमि नगर परिषद के नाम होगी और सेंटर के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। सेंटर के निर्माण के लिए स्थानीय जल विद्युत परियोजनाओं से बजट लिया जाएगा। भारत सरकार के निर्देशों के तहत अब परियोजनाएं केवल खेल से जुड़े कार्यों के लिए बजट जारी कर पाएंगी। ऐसे में सेंटर निर्माण के लिए बजट की उपलब्धता भी विद्युत परियोजनाओं से होगी। योजना सिरे चढ़ती है, तो क्षेत्र के युवाओं को इंडोर स्टेडियम में खेली जाने वाले कई खेलों के प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। संवाद
पीजी कॉलेज मैदान के साथ मल्टीपर्पस कम्युनिटी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर खोलने की योजना है। इस बारे में नगर परिषद को सभी औपचारिकताएं पूरी कर एफआरए करवाने को कहा गया है। सेंटर के निर्माण के लिए स्थानीय विद्युत परियोजनाओं से बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। सेंटर बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी।
- हर्ष अमरेंद्र सिंह, एसडीएम रामपुर