फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Amar Chauhan appointed President of the Gyan-Vigyan Samiti, Ani.

Rampur Bushahar News: अमर चौहान ज्ञान-विज्ञान समिति आनी के बने अध्यक्ष

Sat, 12 Sep 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Amar Chauhan appointed President of the Gyan-Vigyan Samiti, Ani.
हिमाचल प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति खंड आनी की बैठक में मौजूद लोग। स्रोत : समिति
पर्यावरण, शिक्षा, नशा निवारण और महिला सशक्तीकरण पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति खंड आनी का उपमंडल कार्यालय आनी के सभागार में सम्मेलन हुआ। एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने इसकी अध्यक्षता की। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया।
प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने आनी खंड की रिपोर्ट प्रस्तुत की। एचजीवीएस की राष्ट्रीय कन्वीनर एवं राज्य उपाध्यक्ष सुमित्रा चंदेल ने समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए वैज्ञानिक सोच अपनाने पर जोर दिया। एसडीएम कनेट ने पर्यावरण, शिक्षा, नशा निवारण और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

इसके बाद संगठनात्मक सत्र हुआ। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक लाल सिंह ठाकुर, शिल्ली पंचायत की प्रधान सनोहरू देवी और च्वाई पंचायत की प्रधान हंसा वर्मा ने की। एचजीवीएस के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने संगठनात्मक ब्योरा प्रस्तुत किया और नवनिर्वाचित खंड इकाई से निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान श्यामानंद, डॉ. प्रकाश आचार्य, तिलका ठाकुर, रंजना शर्मा, संदीपना ठाकुर और मीनाक्षी शर्मा ने खंड आनी में किए गए कार्यों का ब्योरा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सर्वसम्मति से आनी खंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अमर चंद चौहान को अध्यक्ष, सनोहरू देवी और रंजना शर्मा को उपाध्यक्ष, कुंदन शर्मा को सचिव, डॉ. प्रकाश आचार्य और ध्यान ठाकुर को सह सचिव तथा मीनाक्षी शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। पोविंदर चौहान, श्यामानंद, तिलका ठाकुर और संदीपना ठाकुर को सलाहकार बनाया गया।

इसके अलावा हंसा वर्मा, रामानंद, तुलसी शर्मा, शनि ठाकुर, मोहर सिंह, कविता ठाकुर, सुषमा ठाकुर, ममता वर्मा, रणवीर, मीना देवी, लीला देवी, शीला देवी और वीना देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed