फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple production in Nitthar dropped from 20,000 to 8,000 boxes.

Rampur Bushahar News: नित्थर में 20 से घटकर 8 हजार पेटी रहा सेब उत्पादन

Sat, 12 Sep 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
बीते वर्ष के मुकाबले आधे से भी कम मिली फसल
विज्ञापन

बागवान सेब छोड़ स्टोन फ्रूट्स उगाने का बना रहे मन
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन अंतिम चरण में है। इस वर्ष सेब उत्पादन में भारी गिरावट से बागवान मायूस हैं। कम उत्पादन के कारण मंडियों में सेब के दाम अच्छे मिल रहे हैं, लेकिन बागवानों को इसका लाभ अपेक्षित उत्पादन न होने के कारण नहीं मिल पा रहा है। अब कई बागवान गुठलीदार फलों की खेती की ओर रुख करने का विचार कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत नित्थर के ऊपरी क्षेत्रों एड़शी, बुआई, शिल्लाबाग, झल्ली, केउरी और ढमाह सहित ग्राम पंचायत कुठेड़ के कई इलाकों में सेब सीजन लगभग समाप्त हो चुका है। मंडियों में एक पेटी सेब 2 हजार रुपये से अधिक में बिक रही है। इसके बावजूद कम उत्पादन के कारण बागवानों में मायूसी है। बागवानों का कहना है कि कीटनाशक, खाद और मजदूरों पर होने वाला खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

नित्थर के बागवान प्रदीप रंगून, भूपिंदर चौहान और सुनील भारती सहित अन्य ने बताया कि पिछले वर्ष क्षेत्र में करीब 20 हजार पेटी सेब का उत्पादन हुआ था। इस वर्ष उत्पादन घटकर करीब 8 हजार पेटी रह गया है। बागवानों ने कम उत्पादन के लिए ग्लोबल वार्मिंग, अग्निकांड और सर्दियों में पर्याप्त बारिश और बर्फबारी न होने को प्रमुख कारण बताया। उनका कहना है कि लगातार घटती नमी और सर्दियों में बर्फ न पड़ने से बागों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान भूपिंद्र चौहान, प्रदीप रंगून और यशपाल ने कहा कि अब सेब के बजाय गुठलीदार फलों की ओर रुख करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि बागवान पलम, अखरोट, खुमानी और जापानी फल के साथ फूलगोभी, काला जीरा, मिर्च, हल्दी और धनिये जैसी फसलों की खेती कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed