फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A modern vegetable market should be constructed in Rampur soon

रामपुर में आधुनिक सब्जी मंडी का शीघ्र हो निर्माण : देशराज

Fri, 02 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
. हिम अटल सेवा समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

. किसानों की सिंचाई और दुग्ध भुगतान की समस्याएं भी उठाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
हिम अटल सेवा समिति रामपुर ने मुख्यमंत्री के रामपुर दौरे के दौरान क्षेत्र के किसानों-बागवानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। रामपुर के डकोलढ़ में आधुनिक सब्जी मंडी के लटके निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। समिति अध्यक्ष देशराज हुड्डन की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने शिंगला में ज्ञापन सौंपा। समिति ने किसानों के हित में सरकार की ओर से लिए गए निर्णयों के लिए आभार जताते हुए सिंचाई योजनाओं को मंजूरी देने, आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण शुरू करवाने और दुग्ध भुगतान नियमित करने की मांग उठाई है। समिति ने ज्ञापन में कहा कि रामपुर क्षेत्र में सिंचाई का संकट गंभीर बना हुआ है। जल शक्ति विभाग रामपुर की ओर से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत चार विस्तृत परियोजनाएं तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी गई हैं। इनमें लालसा-डंसा पंचायत की उठाऊ सिंचाई योजना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सूखे की समस्या से प्रभावित रहता है, जिससे किसानों-बागवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने इन योजनाओं को केंद्र सरकार से शीघ्र स्वीकृति दिलाने की मांग की है। रामपुर में आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण जल्द शुरू करवाने की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से उठाई गई है। मंडी के लिए धन स्वीकृत होने के साथ भूमि का चयन भी किया जा चुका है, लेकिन निर्माण कार्य अधर में है। आधुनिक मंडी में शेड, कोल्ड स्टोरेज और नीलामी हॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने से किसानों-बागवानों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा पशुपालकों को दुग्ध भुगतान में हो रही देरी का मामला भी उठाया गया। भुगतान दो से तीन माह बाद हो रहा है। इसे प्रत्येक माह निर्धारित तिथि पर नियमित करने की मांग की गई है, ताकि पशुपालकों को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। कहा कि किसानों और बागवानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर एलआर नेगी, पवन और प्रदीप चौहान सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed