फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A message to take the resolve of a developed India to every citizen

Rampur Bushahar News: विधायक बलबीर वर्मा ने दिया विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

Wed, 07 Oct 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
A message to take the resolve of a developed India to every citizen
ठियोग में सेवा ज्योति यात्रा निकालते भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
ठियोग में भाजपा की विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। जिला महासू भाजपा ने ठियोग में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया। अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण फाल्टा ने की। इस अवसर पर सराय भवन ठियोग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामुदायिक संबोधन को सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चौपाल विधायक बलबीर वर्मा उपस्थित रहे। विधायक बलबीर वर्मा ने विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। विधायक वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से पूरा होने वाला संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा, संगठन और जनसंपर्क भाजपा की कार्यशैली के महत्वपूर्ण आधार हैं और कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। जिला महासू सह-प्रभारी आशुतोष वैद्य ने अपने संबोधन में संकल्प से सिद्धि की ओर का संदेश देते हुए कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल एक विचार नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास और दृढ़ संकल्प से पूरा होने वाला अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सिरमौर सहप्रभारी राकेश डोगरा, अजय श्याम, शशि बाला, कौल नेगी सहित जिला के सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article