फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A hanging bridge will soon be installed over the Kurpan Khad in Pokhan

Rampur Bushahar News: पोखन में कुर्पण खड्ड पर जल्द लगेगा झूला

Tue, 13 Oct 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। पोखन में कुर्पण खड्ड पर जल्द ही झूला लगने की उम्मीद जगी है। मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग को तत्काल झूला लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे पंचायत शिल्ली, गडेज और भालसी के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से कुर्पण खड्ड पर आवागमन की उचित सुविधा न होने के कारण परेशानी झेल रहे हैं। खड्ड पार करने में होने वाली दिक्कतों के चलते स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यहां झूला लगाए जाने से तीनों पंचायतों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन आसान हो सकेगा। इस संबंध में मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर से बातचीत की गई। इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जल्द आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। अब क्षेत्रवासियों को झूला लगाने का कार्य शीघ्र शुरू होने और पूरा होने का इंतजार है। वहीं, जनहित से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेने और विभाग को निर्देश देने के लिए स्थानीय लोगों ने मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article