फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A grand tableau was taken out from the court to Gandhi Park on the occasion of Hanuman Jayanti

Rampur Bushahar News: हनुमान जन्मोत्सव पर दरबार से गांधी पार्क तक निकाली भव्य झांकी

Thu, 02 Apr 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
A grand tableau was taken out from the court to Gandhi Park on the occasion of Hanuman Jayanti
रामपुर के प्राचीन संकटमोचन महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
. ऐतिहासिक संकट मोचन महावीर मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू
विज्ञापन

. हजारों श्रद्धालुओं ने हलवा और खीर का प्रसाद चखा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
ऐतिहासिक एवं संकट मोचन प्राचीन महावीर मंदिर रामपुर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। वीरवार को मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। जन्मोत्सव पर शहर में भगवान हनुमान की झांकी निकाली गई। दरबार से लेकर गांधी पार्क तक रामलीला क्लब रामपुर, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भव्य झांकी निकाली। समाज सेवक ध्रुव शर्मा ने कहा कि प्राचीन महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और बुशहरवासियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए अखंड रामायण पाठ करवाया जा रहा है। वीरवार को मंदिर में हलवा और खीर का प्रसाद भी बांटा गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार रात को जागरण का आयोजन किया जाएगा। रविवार को सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 7:00 बजे आरती होगी। हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड पाठ का समापन विधि-विधान से हवन और कन्या पूजन कर पूर्णाहुति देने के बाद होगा। उसके बाद दोपहर 12:30 बजे से विशाल भंडारा शुरू किया जाएगा। इस मौके पर पंडित दयानंद, सुशील, सुरेंद्र, अतुल शर्मा, प्रणव, चित्र भानू शर्मा, अनिल शर्मा, मदन भारती, अनिल ठाकुर, अभिनव गुप्ता, विवेक शर्मा, अभिषेक गुप्ता, पुष्कर शर्मा और रमन वशिष्ट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed