{"_id":"6831a2104d0e14e1750b8490","slug":"a-five-week-campaign-has-been-launched-to-improve-the-education-of-children-in-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-135700-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कमाल से भाषा, पढ़ाई और गणित में कुशल होंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कमाल से भाषा, पढ़ाई और गणित में कुशल होंगे बच्चे
विज्ञापन
थम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से रिकांगपिओ में कमाल कैम्प में भाग लेते छात्र और छात्राएं। संवाद
किन्नौर में बच्चों की शिक्षा को निखारने के लिए पांच सप्ताह का अभियान शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में कमाल स्कूली बच्चों को भाषा, पढ़ाई और गणित में कुशल बनाएगा। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने शनिवार को कमाल (कंबाइंड एक्टिविटीज फॉर मैक्सिमिसेड लर्निंग) कैंप का शुभारंभ किया। जिले में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के जिला समन्वयक रमेश कुमार के नेतृत्व में पांच सप्ताह का राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सामुदायिक और स्कूल स्तर पर पांचवीं से आठवीं कक्षा के बच्चों में पढ़ने और गणित की क्षमताओं को मजबूत किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से गणित विषय में बच्चों की रुचि बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। यह अभियान जिला किन्नौर के सभी गांवों और स्कूल स्तर पर चलाया जा रहा है। एएसईआर 2024 की रिपोर्ट ने हिमाचल प्रदेश में कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के बच्चों के बुनियादी गणित कौशल में सुधार की आवश्यकता को रेखांकित किया है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन मई से जुलाई तक सामुदायिक स्तर पर कैंप लगाने जा रहा है। इस अभियान में स्वयंसेवकों के साथ प्रतिदिन एक से दो घंटे अपने आसपड़ोस के बच्चों के साथ काम किया जाएगा। इन गतिविधियों में संख्या पहचान, तार्किक क्षमता और शाब्दिक सवाल जैसे जोड़, घटाव, गुणा और भाग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वयंसेवक शिविर की शुरुआत और अंत में गणित विषय पर बच्चों का आकलन भी करेंगे, जिससे कैंप के अंत में उनके सीखने के विकास का अनुभव प्राप्त हो सकेगा।
अभियान में यह होंगे शामिल
इस अभियान में महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, एनजीओ, सरकारी संस्थानों और निजी स्कूलों के जागरूक व्यक्ति, युवा और स्वयंसेवक होंगे। प्रथम संस्था ने स्वयंसेवकों के साथ शिविर आयोजित करने की प्रक्रिया को विस्तार से साझा किया है। स्वयंसेवकों को शिविर का आयोजन करने और प्रोत्साहित करने के लिए लर्न विद गूगल टूल्स डिजिटल कोर्स के साथ-साथ प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
- संवाद