फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A fine of will be imposed for dumping garbage in the open in Dalash

Rampur Bushahar News: दलाश में खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेगा पांच हजार जुर्माना

Tue, 25 Aug 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A fine of will be imposed for dumping garbage in the open in Dalash
दलाश कांग्रेस की बैठक में उपस्थित कार्यकर्त्ता। संवाद
दलाश पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कड़े फैसले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश
(कुल्लू)। दलाश पंचायत के भवन में पंचायत प्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पंचायत क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ दुकानदारों, मकान मालिकों और किरायेदारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया कि पंचायत क्षेत्र के सभी दुकानदार प्रत्येक माह की 5 तारीख को 100 की राशि जमा करेंगे। मकान मालिक और किरायेदारों से 50-50 की राशि लेने का निर्णय लिया गया। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत ने सख्ती बरतने का फैसला भी लिया। खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर अब 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की है कि वे कूड़ा खुले में न फेंकें और पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पंचायत की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत दलाश को स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम पंचायत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में ग्रामीणों, दुकानदारों, मकान मालिकों और किरायेदारों से पंचायत द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने की अपील की गई। बैठक में बताया गया कि पंचायत क्षेत्र के दोनों सार्वजनिक शौचालय खोल दिए गए हैं। लोगों से आग्रह किया गया कि शौचालय का उपयोग करने के बाद पानी अवश्य डालें और साफ-सफाई बनाए रखें। शौचालय का उपयोग करने के बाद पानी न डालने पर पकड़े जाने पर 500 का जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों एवं दुकानदारों से स्वच्छता नियमों का पालन करने और पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed