{"_id":"141-51259","slug":"Rampur-51259-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"रद्द किया जाए बीयर बार का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रद्द किया जाए बीयर बार का लाइसेंस
Rampur
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। पराली पंचायत के लोगों ने खड़ापत्थर में खुले निजी बीयर बार को बंद करने की मांग उठाई है। पंचायत के नुमाइंदों ने ग्राम सभा में प्रस्ताव पास कर मुख्यमंत्री और आबकारी एवं कराधान विभाग से बीयर बार का लाइसेंस रद्द करने की गुहार लगाई है।
पराली पंचायत के प्रधान विजय चौहान ने बताया कि खड़ापत्थर में निजी बीयर बार खुलने से लोगों को दिक्कत हो गई है। उन्होंने कहा कि बार बाजार में होने के कारण वहां पर स्कूल के बच्चे भी नशा करने पहुंच रहे हैं। वहीं, महिलाओं का रास्ते में चलना मुश्किल हो रहा है। बीयर बार में शराबियों के हुड़दंग से गांव के लोगों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय महिला मंडल और युवक मंडल ने बीयर बार बंद करने के लिए ग्राम पंचायत में अपना प्रस्ताव रखा है। ग्राम पंचायत की बैठक में सभी लोगों ने प्रस्ताव पास कर बीयर बार का लाइसेंस रद्द करने पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में पारित प्रस्ताव की प्रति आबकारी एवं कराधान विभाग और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भेजी है। उन्होंने कहा यदि सरकार ने बीयर बार को बंद करने की पहल नहीं की तो युवक मंडल व महिला मंडल ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतर कर विरोध किया जाएगा