फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Block Congress will formulate a strategy to strengthen the organization in Rampur on September

Rampur Bushahar News: रामपुर में संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक कांग्रेस 7 सिंतबर को बनाएगी रणनीति

Fri, 04 Sep 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
. मासिक बैठक में सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अग्रणी संगठनों के सदस्य लेंगे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक 7 सितंबर को होगी। इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रम और विस क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों और कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे। रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर की बैठक सुबह 10:00 बजे लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह रामपुर में होगी। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा करेंगे। संगठन के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी जोन अध्यक्ष, ग्राम पंचायत कांग्रेस प्रभारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक, अनुसूचित जाति विभाग और सोशल मीडिया टीम के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कारदार एवं मोह्तमीन सेल, बागवानी सेल, पेंशनर सेल और भूतपूर्व सैनिक सेल के पदाधिकारियों को भी बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों सहित सभी वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने सभी साथियों से संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed