{"_id":"141-35194","slug":"Rampur-35194-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमखंड की चपेट में आए तीन घायल शिमला रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमखंड की चपेट में आए तीन घायल शिमला रेफर
Rampur
Updated Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। काफनू पंचायत के मोरानुंग गांव में हिमखंड की चपेट में आए तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने आईजीएमसी में पहुंच कर घायलों का हाल जाना। हादसे में सात लोग हिमखंड में दब गए थे। इन्हें आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ से निकाला गया था।
पिछले दिनों भारी बर्फबारी के चलते हिमखंड की चपेट में आए भीरमा सिंह, उनकी बेटी तमन्ना, पत्नी हीरामणि की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद तीनों अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे थे। यहां पर चिकित्सकों का दल उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहा था लेकिन भीरमा सिंह, उनकी बेटी और पत्नी की हालत में सुधार होता न देख उन्हें आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम को गांव के लोगों और पुलिस के दल ने भीरमा, उसकी बेटी तमन्ना और पत्नी हीरामणि को उपचार के लिए भाबानगर सीएचसी में पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रामपुर के लिए रेफर कर दिया। घायलों की टांगों में गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें रामपुर से आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया। भीरमा और तमन्ना की दाईं टांग में प्लास्टर लगाया गया है। तमन्ना की एक टांग का आपरेशन किया जाना है।
विज्ञापन
किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी कहा कि घायलों को सरकारी की ओर से हर प्रकार की मदद मिलेगी। वह इसके बारे में आईजीएमसी में चिकित्सकों से भी मिले हैं। तीनों को प्रशासन की ओर से 15 हजार फौरी राहत के रूप में दिए गए हैं।