फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नेताओं के लिए ‘खास’ हुए ननखड़ीवासी

नेताओं के लिए ‘खास’ हुए ननखड़ीवासी

Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पिछड़ेपन के शिकार ननखड़ी के लोग राजनीतिक दलों के लिए खास हो गए हैं। चुनावी प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर शामिल होने वाले यहां के लोगों को अपनी-अपनी तरफ खींचने के लिए राजनीतिक दलों में प्रतिस्पर्धा चल रही है। कई दलों ने यहां शीर्ष नेताओं की जनसभाएं भी रखी हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 23 को ननखड़ी आएंगे, वहीं मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का 25 अक्तूबर के बाद यहां आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन

ननखड़ी ब्लाक में 17 पंचायतें आती हैं। यहां न तो सड़कों की हालत सुधरी है और न ही स्वास्थ्य, शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी दूर हो पाई है। बावजूद इसके यहां के लोग चुनावी प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर शामिल होते रहे हैं। पूर्व में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की जीत में यहां के वोटरों का अहम रोल रहा। इस बार फिर चुनाव सिर पर हैं, तो यह जानते हुए कि यहां के लोग चुनावी प्रक्रिया में खासा उत्साह दिखाते हैं, तो राजनीतिक दल इस ओर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पहले यहां पर कांग्रेस ने ही जनसभा तय की थी, लेकिन भाजपा ने भी वोटरों को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की जनसभा रखी है।
विज्ञापन

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष वीरभद्र सिंह 23 को ननखड़ी आएंगे और यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, भाजपा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र दड़ेल ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का 25 के बाद ननखड़ी का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। ननखड़ीवासियों पर कौन सा दल किस हद तक डोरे डालेगा, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इस क्षेत्र की ओर राजनीतिक दलों के विशेष ध्यान देने से साफ है कि उनके लिए यहां के लोग खास हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed