फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   918 employee going for electional duties

रामपुर से चुनाव करवाने के लिए रवाना हुए 918 कर्मी

Thu, 10 Nov 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
918 employee going for electional duties
रामपुर विधान सभा क्षेत्र में लोकतंत्र का महापर्व संपन्न करवाने के लिए वीरवार को चुनाव कर्मियों ? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र का महापर्व संपन्न करवाने के लिए वीरवार को चुनाव कर्मियों का दल रवाना हुआ। रामपुर विस क्षेत्र के 153 मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने में 918 चुनाव कर्मचारी अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने वीरवार को पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया। 12 नवंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जहां वीरवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया, वहीं मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए चुनाव कर्मचारी भी रवाना हो गए हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए 153 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दो अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पशाड़ा और गोपालपुर, जबकि संवेदनशील पोलिंग बूथों में ननखड़ी और रचोली शामिल हैं। विधानसभा में सबसे दूरी पर स्थित पोलिंग बूथ नंती टिक्कर है, जहां करीब डेढ़ घंटे का पैदल सफर कर पोलिंग पार्टी पहुंचेगी। वीरवार को पद्म छात्र स्कूल से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट और चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया। मतदान कर्मचारियों के साथ ही इसमें सुरक्षा जवान भी शामिल हैं।
पद्म छात्र स्कूल से एचआरटीी की 31 बसों और 18 छोटे वाहनों में चुनाव कर्मचारियों मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। 12 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र के कुल 76,994 मतदाता, जिनमें 39,655 पुरुष और 37,339 हैं। मतदान संपन्न करवाने के बाद पद्म छात्र स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को पहुंचाया जाएगा।

आठ दिसंबर को यहीं चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि वीरवार को चुनाव कर्मियों को मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया है। एचआरटीसी की 31 बसों और 18 छोटे वाहनों में चुनाव कर्मियों को भेजा गया है। उन्होंने चुनाव कर्मियों को निष्पक्षता और निर्भिकता के साथ मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed