{"_id":"5c06a9acbdec224166059f9c","slug":"91543940524-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहन नेचर पार्क का जल्द होगा सौंदर्यकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहन नेचर पार्क का जल्द होगा सौंदर्यकरण
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द संवरेगा सराहन नेचर पार्क
पार्क के सौंदर्यीकरण लिए केंद्र से 50 लाख की दूसरी किश्त जारी
नेचर पार्क बनने से सराहन में पर्यटकों की संख्या में होगा इजाफा
मोहन मेहता
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। पर्यटन स्थल सराहन के नेचर पार्क का जल्द ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नेचर पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 50 लाख की दूसरी किश्त जारी कर दी है। वन विभाग ने पिछले वर्ष सराहन में नेचर पार्क का कार्य शुरू किया था। नेचर पार्क को स्वीकृत पहली 20 लाख की किश्त खर्च होने के बाद बीते कुछ माह से इसका निर्माण काम लटक गया था।
अब केंद्र से 50 लाख की दूसरी किश्त जारी होने के बाद विभाग टेंडर प्रक्रिया करने में जुट गया है, ताकि नेचर पार्क के रुके कार्य को गति मिल सके। सराहन में नेचर पार्क बनने से पर्यटकों को सराहन स्थित मां भीमाकाली मंदिर के दर्शन के बाद नेचर पार्क में समय बिताने को मिलगा। नेचर पार्क बनने से सराहन में पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।
गौर रहे कि सराहन में हर साल देश और विदेश से हजारों पर्यटक घूमने आते हैं। हालांकि सराहन में मां भीमाकाली मंदिर के अलावा पर्यटकों को आकर्षण को कोई खास स्थल नहीं है। बीते लंबे समय से क्षेत्र के लोग सराहन से बाशल को रोपवे लगाने की सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन रोपवे की परियोजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन
उधर, डीएफओ रामपुर अशोक नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि सराहन नेचर पार्क के लिए 50 लाख बजट से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।