{"_id":"5bfd6b61bdec2241c54d0b8c","slug":"91543334753-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवियों ने खूंब उत्पादन और खेती की बारिकियां जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवियों ने खूंब उत्पादन और खेती की बारिकियां जानी
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयंसेवियों ने खुम्ब की खेती करना सीखा
दत्तनगर प्रशिक्षण केंद्र खुम्ब का किया शैक्षणिक भ्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने खुम्ब उत्पादन प्रशिक्षण केंद्र दत्तनगर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान स्वयंवेवियों ने खुम्ब उत्पादन की बारीकियों को जाना। इस दौरान स्वयंसेवियों के साथ हिंदी के प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी डमालू ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन खुम्ब उत्पादन प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने खुम्ब उत्पादन और उसकी खेती के तरीकों के बारे में जानकारी हासिल की। केंद्र के उद्यान प्रसार अधिकारी देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि दत्तनगर क्षेत्र के किसानों को भी खुम्ब उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे यह आजीविका का साधन बन सके। इस अवसर पर स्वयंसेवी छात्र रोहित डोगरा, ओम प्रकाश, विवेक, बृजेश, राहुल, मनीषा, साक्षी, नेहा, पांसग, पूजा, जीना, शीतल कुमारी, बिंटी, नगीता और अंजली ने भी खुम्ब उत्पादन से संबंधित कई सवाल-जवाब किए।