{"_id":"5bc8bbdbbdec22174b2c2316","slug":"91539881947-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएफआई का बोर्ड फाडने पर इकाई ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएफआई का बोर्ड फाडने पर इकाई ने जताया रोष
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठन का बोर्ड फाड़ने पर भड़के कार्यकर्ता
पीजी कॉलेज में एसफआई ने एबीवीपी पर लगाया आरोप
कहा-कॉलेज प्रबंधन भी एबीवीपी का ले रहा पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। बीते रोज पीजी कॉलेज में एसफआई ने एबीवीपी पर संगठन का बोर्ड फाड़ने का आरोप लगाया है। इस संबंध में इकाई ने कॉलेज प्राचार्य से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इकाई के अध्यक्ष मोहित और सचिव राहुल ने कहा कि रामपुर कॉलेज में बुधवार शाम 5 बजे के करीब एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने एसएफआई रामपुर इकाई का बोर्ड फाड़ा। इस संबंध में जब इकाई के कार्यकर्ता प्राचार्य के पास गए तो वे एबीवीपी का पक्ष ले रहे थे और जब एबीवीपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की तो प्राचार्य न सख्त मना कर दिया।
उन्होंने कहा कि कॉलेज में प्राचार्य एबीवीपी के खिलाफ कार्रवाई न कर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करा रहे हैं। एसएफआई ने मांग की है कि एबीवीपी के उन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए, जिन्होंने एसएफआई इकाई का बोर्ड फाड़ा है। एसएफआई ने चेताया कि यदि इस मामले में जल्द ही कार्रवाई नहीं होती तो कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेवारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
एबीवीपी इकाई सचिव रोबिट ठाकुर ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्र संगठनों को बोर्ड और बैनर हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सभी छात्र संगठनों ने अपने पोस्टर और बैनर हटा लिए थे। एसएफआई द्वारा बोर्ड नहीं हटाया गया और छात्रों ने आक्रोश में आकर बोर्ड फाड़ डाला।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप ने कहा कि एसएफआई के कार्यकर्ता बोर्ड फाड़ने को लेकर त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे थे, इस सब पर कार्रवाई करना अनुशासन कमेटी के अधिकार क्षेत्र में है। पूर्व में बैठक आयोजित कर कॉलेज के चार छात्र संगठनों को बोर्ड, बैनर और पोस्टर केवल चिन्हित स्थानों पर ही लगाने की हिदायत दी गई थी, जिसकी एसएफआई द्वारा पालना नहीं की गई।