फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नेरवा कालेज में कांगडा के झमाकड़ा नृत्य पर झूमे दशर्क

नेरवा कालेज में कांगडा के झमाकड़ा नृत्य पर झूमे दशर्क

Sun, 07 Oct 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
नेरवा कॉलेज में कांगड़ा के जमाकड़ा पर मचा धमाल
विज्ञापन

युवा महोत्सव ग्रुप थ्री में पंडित संत राम कॉलेज बैजनाथ की छात्राओं ने दी प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
नरेवा। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में चार दिवसीय युवा महोत्सव ग्रुप थ्री में पंडित संत राम मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ की छात्राओं ने झमाकड़ा नृत्य पर एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां देकर खूब समां बांधा ।

महाविद्यालय के संगीत के प्रोफेसर डॉ. हरी सिंह ठाकुर के निर्देशन में छात्राओं ने कांगड़ा में होने वाले विवाह के रीति रिवाजों पर प्रकाश डालते हुए ‘झमाकड़ा आओ नई सखियो मंगल गाओ, जागा ओ चिड़ियो पखेरुओ मामा पाणिये जो आया, बूटना चौलां दा लगादियां दो जणियां साहेबा, मेरे बाबे दे पछवाड़े मेंहदिये रंगोलिये आदि प्रस्तुतियां पेश कर लोगों को खूब मनोरंजन किया। बैजनाथ कालेज की छात्राओं की प्रस्तुतियों पर दर्शक दीर्घा में मौजूद दर्शकों ने जमकर कर तालियां बजा छात्राओं की हौसला बढ़ाया। कॉलेज के संगीत के प्रोफेसर डॉ.हरी ने बताया कि मंच पर मात्र छात्राओं ने ही प्रस्तुति दी। झमाकड़ा नृत्य महिला प्रधान लोक नृत्य है व इसमें पुरुषों की कोई भी भूमिका नहीं होती, जबकि प्रदेश के अन्य नृत्यों एवं नाटियों में महिला और पुरुष बराबर की भागीदारी दे सकते हैं। झमाकड़ा नृत्य में नमिषा, ज्योति, रुचि, अर्चना, निशा, ऋतु, श्वेता, ज्योति वर्मा, कंचन, सुनीता, गायन संभाग में शिवानी वर्मा, शगुन, आशीष, आरती, साक्षी, ढोलक वादन में शगुन व हारमोनियम वादन में आरती ने अपनी संगीत कला से दर्शकों को रूबरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed