फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जार पंचायत को विभाजित करने की उठी मांग

जार पंचायत को विभाजित करने की उठी मांग

Sun, 16 Sep 2018 08:56 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
जार पंचायत को विभाजित करने की उठी मांग
विज्ञापन

हरदयाल सिंह ठाकुर को सौंपी कमेटी की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। न्यू शलाट एक्शन कमेटी ओडी की बैठक में सर्वसहमति से एकजुट होकर नई पंचायत बनाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में जार पंचायत के ऊपरी क्षेत्र के नौ गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। वार्ड सदस्य प्रेम कुमार कश्यप ने बैठक की अध्यक्षता की।
ग्रामीणों के अनुसार भौगोलिक दृष्टि से जार पंचायत उनके लिए सुविधा जनक नहीं है। उक्त क्षेत्र के ग्रामीणों को पंचायत मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 5 से 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं जार पंचायत क्षेत्रफल और जनसंख्या के आधार पर बहुत बड़ी पंचायत है, जिसके चलते यहां का विकास भी संभव नहीं है। अपर जार पंचायत के लोगों ने सरकार से मांग उठाई है कि इस पंचायत का विभाजन किया जाए, जिससे पंचायत के हर गांव का विकास हो सके। जार पंचायत के अपर गांव राहु, डरोग, घड़ेवटी, बगथल, मोहण, नरठी, टिपर और भोड़ा गांव के लोगों ने जार पंचायत को अलग पंचायत बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मसले को लेकर ग्रामीणों ने न्यू शलाट एक्शन कमेटी का गठन किया, जिसमें हरदयाल सिंह ठाकुर को कमेटी की कमान सौंपी गई। उप प्रधान प्रकाश ठाकुर और सचिव रणवीर सिंह वर्मा को चुना गया। कोषाध्यक्ष का पद चेतन ठाकुर, देवी सिंह ठाकुर, अजय वर्मा, सत्य प्रकाश, रघुवीर सिंह ठाकुर, श्याम सिंह, मिलाप सिंह और यशवीर को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed