फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अतिक्रमण से सिकुड़ गए बाजार के रास्ते, चलना दुश्वार

अतिक्रमण से सिकुड़ गए बाजार के रास्ते, चलना दुश्वार

Sun, 08 Apr 2018 10:19 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण से सिकुड़ गए बाजार के रास्ते, चलना दुश्वार
शौचालय समस्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर का वार्ड नंबर पांच मुख्य बाजार है। इस वार्ड के तहत बाजार में रोज सैकड़ों लोगों को आना-जाना लगा रहता है। लेकिन उनकी सुविधाओं को देखते हुए आज तक यहां एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। यही नहीं यहां अतिक्रमण जोरों पर चल रहा है, जिसे रामपुर नगर परिषद अनदेखा कर रही है। अतिक्रमण से रास्ते सिकुड़ गए और लोगों को चलना दुश्वार हो रहा है। इस वार्ड में सब्जी विक्रेताओं को लावारिस पशुओं की समस्या से जूझना पड़ता है। वार्ड के रास्तों में बैठे सब्जी विक्रेता भी बाजार पहुंचने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
वार्ड नंबर पांच में करीब 300 वोटर हैं। लेकिन यह वार्ड रामपुर शहर के मुख्य बाजार का एक हिस्सा है। इस वार्ड में सबसे अधिक परेशानी सार्वजनिक शौचालय की है। वार्ड में एक मात्र शौचालय है, जो भीमाकाली मंदिर न्यास की भूमि पर बना है। शुरूआती दौर में नगर परिषद रामपुर की ओर से इसकी देखरेख की जाती थी। लेकिन बीते कुछ वर्षों से मंदिर न्यास ने इसे बंद कर दिया है और इस कारण यहां आने वाले लोगों को शौच जाने के लिए मुश्किल होती है। वार्ड में दूसरी सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण की है, जो बीते काफी वर्षों से जस की तस बनी हुई है। वार्ड में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद घोषणाओं पर घोषणा कर रही है। इस वार्ड में सब्जी विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों को पशुओं की समस्या से भी दो चार होना पड़ रहा है। कई लोग इन पशुओं के कारण हादसे का शिकार होने से बच गए हैं। वार्ड में अवैध रूप से सब्जी विक्रेता भी डेरा डाले हुए है, जिनसे नगर परिषद ने पैसे तो वसूल लिए पर उन्हें जमीन मुहैया नहीं करवाई गई। वार्ड नंबर पांच के विक्रेता राकेश गुप्ता, मेला राम और रिंकू नेगी का कहना है कि शहर में शौचालय न होने से आम लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को पेश आ रही है।
विज्ञापन


भूमि न होने से समस्या : बराड़
वार्ड पार्षद पंकज बराड़ का कहना है कि नगर परिषद के पास भूमि का प्रावधान न होने से शौचालय का निर्माण नहीं हो पा रहा। सब्जी विक्रेताओं को जगह मुहैया करवाने के लिए नगर परिषद उचित कदम उठा रही है। वार्ड के रास्तों की हालत को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed