फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मां के जयकारों से गूंजा हाटकोटी मंदिर

मां के जयकारों से गूंजा हाटकोटी मंदिर

Mon, 19 Mar 2018 09:11 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
मां के जयकारों से गूंजा हाटकोटी मंदिर

अमर उजाला ब्यूरो।

विज्ञापन

रोहड़ू। हाटकोटी मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का भारी तांता लगा रहा। दुर्गा माता मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा। क्षेत्र के दूर दराज गांव से हाटकोटी पहुंचकर लोगों ने माता के मंदिर में माथा टेका है। मंदिर न्यास कमेटी की ओर से लोगों की सुविधा के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए हैं।

सुबह से ही मंदिर प्रांगण में माता के दर्शनों के लिए आए भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। दिन भर मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर में सजे मेले की दुकानों में खरीदारी होती रही। नवरात्र के लिए मंदिर में विशेष रूप से सजाया गया है। दिन भर माता की भेंटें मंदिर परिसर में गूंजती रहीं। मंदिर में हर नवरात्र के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के बाहर गाड़ियां खड़ी करने से श्रद्धालुओं को जाम से परेशानी झेलनी पड़ी। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस के जवानों को भी मंदिर के बाहर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मंदिर न्यास के अध्यक्ष और एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि मंदिर में सभी न्यास के सदस्यों और विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ट्रैफिक और कानून व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर के बाहर पुलिस के जवानों को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed