फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NSS Camp at Rajkiya Senior Secondary School Kothi

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों को क्षमता पहचानकर लक्ष्य पाने के लिए किया प्रेरित

Thu, 22 Oct 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी में चल रहे सात दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के दूसरे दिन युवा भारत के प्रदेश प्रभारी दिवान राजा ने स्वयंसेवियों को अपनी रुचि और क्षमता पहचानकर दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय पहुंचने पर कार्यकारी प्रधानाचार्य युवराज ठाकुर, वरिष्ठ शिक्षक बालकृष्ण कटोच, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका नेगी सहित स्टाफ और स्वयंसेवियों ने उनका स्वागत किया। विद्यालय प्रशासन ने उन्हें टोपी, मफलर, बैज और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। दिवान राजा ने कहा कि जिस प्रकार हाथ की पांचों उंगलियां मिलकर मजबूत मुट्ठी बनाती हैं, उसी तरह युवाओं की एकजुटता समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशाबंदी, बेटी बचाओ और महिला सशक्तीकरण जैसे कार्यों में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, हेलन केलर और अरुणिमा सिन्हा के जीवन से प्रेरक प्रसंग साझा किए। साथ ही वीर सैनिकों के साहस, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सवाल-जवाब सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यकारी प्रधानाचार्य युवराज ठाकुर ने अतिथि का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ सदस्य और एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article