{"_id":"5a3257bd4f1c1b9e678c18e5","slug":"91513248701-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में ग्यारह राउंड में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में ग्यारह राउंड में होगी मतगणना
Updated Thu, 14 Dec 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
मशीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना 18 दिसंबर को सुबह आठ बजे से छात्र स्कूल रामपुर के सभागार में शुरू होगी। तीन सुरक्षा घेरो में यह मतगणना चलेगी। निर्वाचन आयोग के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मतगणना प्रक्रिया को पूरा करेंगे। इस दौरान काउंटिंग सेंटर में स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है। हालांकि चुनाव परिणामों को लेकर वेबसाइट और ऐप की यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है।
उपमंडलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि 18 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कुल मिलाकर ईवीएम के 11 राउंड होंगे और 14 टेबलों पर मतगणना प्रक्रिया चलेगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, ताकि शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना प्रक्रिया संपन्न हो सके। सुरक्षा के लिहाज से मतगणना के दौरान तीन घेरे लगेंगे। इसमें सीआरपीएफ, पुलिस और मैजिस्ट्रेट शामिल रहेंगे। चुनाव मतगणना के दौरान मीडिया सेंटर और प्रत्येक चरण की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध करवाई जाएगी। मतगणना केंद्र में एक स्क्रीन भी स्थापित की जाएगी। मतगणना के दौरान किसी भी शख्स को अंदर मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह सात बजे पदम स्कूल में पहुंच जाएंगे और बिना पहचान पत्र किसी को भी मतगणना प्रक्रिया में भाग लेने की कोई अनुमति नहीं मिलेगी।