फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सड़क की जांच के लिए आज आएगी टीम

सड़क की जांच के लिए आज आएगी टीम

Wed, 13 Dec 2017 10:00 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
सड़क की जांच के लिए आज आएगी टीम
सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रामपुर बुशहर। निरमंड-वजीर बावड़ी मार्ग पर रविवार रात को हुए कार हादसे के बाद डीसी कुल्लू ने लोक निर्माण विभाग से दो दिन के भीतर सुरक्षा रिपोर्ट मांगी है। हालांकि सड़क सुरक्षा की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने भूवैज्ञानिकों की टीम बुलाई है, जो वीरवार को घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण करेगी और सुरक्षा का जायजा लेगी।
विज्ञापन

गौर हो कि रविवार देर शाम करीब सात बजे वजीर बावड़ी निरमंड सड़क पर चलती कार पर चट्टानें गिरने से उसमें सवार छह लोगों की मलबे में दब कर मौत हो गई थी। इसके बाद बुधवार को जिला कुल्लू उपायुक्त यूनुस ने लोक निर्माण विभाग को दो दिन के भीतर सुरक्षा रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग ने यहां पहाड़ी की जांच करने के लिए चंडीगढ़ से भूवैज्ञानिकों को बुलाया है। दो सदस्यों की टीम वीरवार को सुबह 10 बजे घटनास्थल पर जाकर मौके का जायजा लेगी और सड़क पर वाहनों की आवाजाही को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। बहरहाल हादसे के तीन दिन बाद भी वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। रामपुर से वाहनों को वाया दत्तनगर बायल होते हुए भेजा जा रहा है। तहसीलदार निरमंड नीरजा शर्मा ने बताया कि कुल्लू जिला उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को दो दिन में सड़क की सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। उधर, लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीएम राजेश शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेने के लिए चंडीगढ़ से भूवैज्ञानिकों की टीम बुलाई है। दो सदसीय यह टीम वीरवार सुबह दस बजे से मौके पर पहुंचकर जायजा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed