{"_id":"5a05b2db4f1c1bd7538bc844","slug":"91510322907-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून की जानकारी देने को वॉकअथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून की जानकारी देने को वॉकअथन
Updated Fri, 10 Nov 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता रैली
- फोटो : जागरूकता रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
उपमंडल विधिक साक्षरता समिति के चेयरमैन एवं सिविल जज आनी विकास गुप्ता के निर्देशानुसार लोगों में कानून के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आनी कस्बे में मैराथन की भांति एक वॉकअथन का आयोजन किया गया। इसमें आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी के छात्रों और स्टाफ, कोर्ट स्टाफ, बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया।
बार एसोसिएशन आनी के महासचिव एडवोकेट सुनील कुमार ने बताया कि राज्य विधिक साक्षरता समिति के दिशा निर्देशानुसार आनी उपमंडल में विधिक साक्षरता अभियान 10 नवंबर से 19 नवंबर तक चलाया जाएगा।
इस दौरान 10 दिनों में उपमंडल के विभिन्न स्कूलों, अस्पतालों, बस अड्डों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में जाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
न्यायालय की ओर से बीपीएल अनुसूचित जाति के लोगों और गरीबों को मुफ्त कानूनी सहायता के प्रावधान को लेकर जागरूक किया जाएगा। घरेलू हिंसा, बाल मजदूरी और बाल अपराध, मनरेगा कानून सहित कई अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।